फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति की चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे संपत्ति की चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे स्टेशन सरदारनगर में रेलवे की संपत्ति चुुराने के आरोप में आरपीएफ ने एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के निरीक्षक मनभरन ने बताया कि रेलवे स्टेशन सरदारनगर पर आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर एक के पूर्वी छोर पर स्टेशन बोर्ड के पास लाइन नंबर एक के किनारे एक व्यक्ति को कंधे पर बोरी में कुछ वजनी सामान लेकर जाते हुए देखकर रोकने पर भागने का प्रयास करने लगा। लाइन के किनारे स्थित लोकेशन बॉक्स के पास पकड़ लिया गया। बोरी में रेल लाइन को जोड़ने वाला दो फिट का फिश प्लेट मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे रेल लाइन से निकाला था जिसे वह किसी कबाड़ी को बेचने की फिराक में था। उसकी पहचान रघुवंशी राजभर पुत्र रामायण राजभर निवासी अवधपुर सरदारनगर थाना चौरीचौरा जिला गोरखपुर (30) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें