बनकटा। क्षेत्र के अवगा गांव स्थित तालाब के समीप से पुलिस ने सोमवार को 180 पाउच (36 लीटर) अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर रही थी। तभी एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो बाइक से बंटी-बबली ब्रांड का 180 पाउच अवैध शराब बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक व अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने अभियुक्त की पहचान निरंजन कुमार निवासी गड़वार, थाना दरौली जिला सिवान के रूप में की है। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद