फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीम की सलाह पर धतूरा पिया

Tue, 29 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गठिया रोग से परेशान गड़ौना गांव के एक बुजुर्ग ने हकीम की सलाह पर सोमवार की सुबह धतूरे की जड़ पीसकर पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पर लेकर आए। जहां से गंभीर दशा में डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया रेफर कर दिया। बुुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। गडौना निवासी रामनरेश प्रजापति कई वर्षों से गठिया की बीमारी से परेशान हैं।  उनके परिवार वालों की मानें तो खड़ेसर गांव निवासी एक हकीम ने उन्हें धतूरा की जड़ को पीसकर पीने से ठीक हो जाने की बात बताई। वृद्ध ने सोमवार को खाना खाने के बाद धतूरा पी लिया। जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए जहां से डाक्टरों ने देवरिया रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर संजय चंद  ने बताया की वृद्ध को गंभीर दशा में देवरिया भेजा गया है। उन्होंने लोगों से इस तरह के जानलेवा उपाय न अपनाने और डॉक्टरों से परामर्श के बाद ही दवा आदि का सेवन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें