-इमामबाड़ा चौराहे पर दो गैंग के युवक मारपीट पर हुए थे आमादा
-सोशल मीडिया पर चल रहा खतरनाक नाम से गैंग बनाने का ट्रेड
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आईपीसी की धारा भले ही बीएनएस में बदल गई है, लेकिन क्षेत्र में युवा आईपीसी की खतरनाक धाराओं के नाम से गैंग बनाकर अराजकता फैला रहे है। सोशल मीडिया पर गैंग 302 और 307 बनाने का ट्रेड चला रखा है। शुक्रवार को नगर के इमामबाड़ा चौराहे के समीप सोशल मीडिया पर एक्टिव पर रामचक गैंग 302 और 307 के युवक मारपीट करने को जुट गए। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही डंडा, रॉड लेकर जुटे युवक खेत के रास्ते फरार हो गए।
क्षेत्र के कुछ गांवों में युवक पूर्व में चल रहे आईपीसी की खतरनाक धाराओं के नाम से अपने-अपने गांव में गैंग चला रहे हैं। रामचक 302, इमिलिहा 307 वाले, वारदात गैंग 307, रफ्तार गैंग 307, शूटर इमिलिहा वाले, नागदूत 302, आफत 302, शूटर करन जैसे नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने गांव में अराजकता फैलाने वाले युवक गैंग चला रहे हैं। गैंग के युवक अक्सर नगर के बस स्टेशन पर सुबह मारपीट और घेराबंदी कर दहशत फैलाते हैं।
सुबह कोचिंग सेंटरों से छात्राओं के निकलने के दौरान अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। आठ दिन पहले सरेराह तहसील के निकट बाइक सवार युवकों पर गोली चलाने वाले इन्हीं गैंग के युवक बताए जा रहे। सोशल मीडिया के जरिये भौकाल बनाने के लिए बुलेट का साइलेंसर खोलकर नगर की सड़कों पर सुबह शाम फर्राटा भर रहे है। शुक्रवार को दो गुट में बंटे युवकों के हाथ कील लगे डंडे बताए जा रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी देख मारपीट करने को जुटे युवक फरार हो गए।
-
अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले युवकों को पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई करने में जुटी है। सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।
-रतन कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक