फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध घायल, केस दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी, रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना के कोठिलवा-सोहनपुर मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने घायल के पुत्र केशवचंद कुशवाहा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बनकटा थाना के ग्राम कोठिलवा के रहने वाले राम अवध कुशवाहा 55 किसी काम से सोहनपुर बाजार जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नवीन मिश्र ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। चालक विवेक यादव निवासी शेरवा बभनौली थाना खुखुंदू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें