संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बढ़ौना हरदो गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से वृद्ध झुलस गया। इससे उनकी मौत हो गई।
बढ़ौना हरदो गांव निवासी हंसना प्रसाद (65) पुत्र जग्गी प्रसाद घर में बिजली ठीक कर रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। परिजन उन्हें बरहज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद