फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने का आरोप

Sat, 22 Jun 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक गया यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास टहलने निकले लोगों ने देखा शव

खुखु़ंदू के भटहर के रहने वाले बहादुरपुर के पास एक गिट्टी-बालू की दुकान पर करते थे चौकीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध की बृहस्पतिवार रात में गला दबाकर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। आरोप है कि बदमाशों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुखुंदू के भटहर गांव निवासी गया यादव (65) बहादुरपुर के पास स्थित एक गिट्टी-बालू की दुकान पर चौकीदारी करते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह घर से भोजन कर 6:00 बजे बहादुरपुर दुकान के लिए निकले। शुक्रवार सुबह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन किनारे गया यादव का शव दुकान से तकरीबन दस मीटर दक्षिण गड्ढे में मिला। उनके पेट पर बदमाशों ने पैर के पंजों से वार किया है। कुर्ते पर जूते के निशान दिख रहे थे। इसके अलावा गला सूजा हुआ है। मुंह से बहुत अधिक खून भी निकला है। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने पहले पेट पर वार कर गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस का कहना है कि वृद्ध के शरीर पर बायीं तरफ सिर से लेकर पांव तक चोट के निशान हैं। पुलिस दुर्घटना मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि गया यादव की मौत दुर्घटना से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। फिर परिजन जैसा कहेंगे कार्रवाई की जाएगी।
उधर, घटना के बाद पत्नी अनारी देवी, बड़ा बेटा सुभाष यादव और रामआसरे यादव बदहवास हैं। गांव वाले गया यादव को मिलनसार स्वभाव का बता रहे हैं।
इनसेट........

हत्या की पड़ी तहरीर तो पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करिए

खुखुंदू। बड़े बेटे सुभाष यादव ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने की तहरीर दी तो पुलिस बोली कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर लीजिए। फिर जैसा कहेंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट.......

वृद्ध का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचा था। मुंह से अधिक खून निकलने से आंख के ऊपर खून जम गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें