बरहज। कपरवार के राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु पर बड़ा होल बन जाने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दो पहिया को छोड़ शेष वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लखनऊ की आई टीम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। बुधवार को एनएच 227 ए की ओर से पुल पर सड़क के पुराने मलबे को हटाया गया। संवाद