सलेमपुर। मेला को देखते हुए नगर में भीड़भाड़ लग रही। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन मंगलवार को देर रात जगह-जगह चौकस दिसा। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और सीओ मनोज कुमार ने कोतवाल सुनील कुमार पटेल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहीं। प्रशासन के तेवर देख मनचले सहमे रहे। उधर दुर्गा पूजा मेला में शहर के प्रमुख बाजारों में गुब्बारे, खिलौने के साथ ही चाट, पकौड़ी, गोलगप्पा, चाउमीन, मोमोज, मूंगफली, रेवड़ी आदि की दुकानें लगाई गई है। इन दुकानों पर भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों के पंडालों के आस-पास लगी खिलौनों, खाने-पीने आदि की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। बच्चों ने खिलौना आदि की खरीदारी की।