फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव को जल चढ़ाने से मिलती है अकाल मृत्यु से मुक्ति : आचार्य अजय शुक्ल

Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के नदावर घाट रोड पर सोमवार को आयोजित शिवमहापुराण की कथा सुनाते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि नित्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने से मनुष्य की कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती है, इससे सुख समृद्धि, धन दौलत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बाबा भोलेनाथ मात्र भक्त के निश्छल प्रेम से ही प्रसन्न हो जाते हैं। आचार्य ने कहा कि शिवमहापुराण में सात संहिताएं होती हैं, जिसका सातों दिन अध्ययन करना चाहिए। वेदव्यास द्वारा रचित यह पुराण भगवान महादेव के विभिन्न रूपों का वर्णन करने वाला है। यह ग्रंथ शिव जी के रहस्यों को उजागर करने वाला है। मात्र ओम नमः शिवाय के जाप से ही मुक्ति मिलती है।कथा के दौरान कमलावती देवी,आशुतोष मणि त्रिपाठी, सत्यम पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें