सलेमपुर। नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक जालसाज फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका अश्लील तस्वीर वायरल कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद