मुकदमा दर्ज, खुखुंदू थाना क्षेत्र का मामला
देवरिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का अश्लील फोटो, जहां उसकी शादी तय थी, वहां भेज दिया। इस कारण युवती की तय शादी टूट गई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के अबूबकर नगर मोहल्ला निवासी नसीम के खिलाफ एक युवती ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप है कि युवती की शादी दिसंबर माह में संतकबीरनगर जनपद के एक गांव में तय थी। इसी बीच नसीम ने उसका अश्लील फोटो और आपत्तिजनक मैसेज जिस युवक से शादी तय थी, उसके पिता के मोबाइल फोन पर भेज दिया। इसके चलते उसकी शादी टूट गई। शहर कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि आरोपी नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।