फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले को भेजा जेल

Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म व धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन


सलेमपुर। जबरन शारीरिक संबंध बनाने व छलपूर्वक वीडियो बनाकर महिला के पति को भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
लार नगर के एक वार्ड के महिला की शादी भटनी थाना क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि भटनी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले युवक ने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से एक लाख रुपये लिया। इसके बाद पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा था। कुछ दिन बाद आपत्तिजनक वीडियो महिला के पति को उसके मोबाइल पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति ने महिला को घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक गोलू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें