संत विनोबा पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का दूसरा दिन
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। स्वीप के नोडल आशुतोष नाथ तिवारी व जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्रा ने प्रवेश कोर्स में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों को आम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। कहा गया कि स्वयं और अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें कि पहले मतदान फिर जलपान। जिला नोडल स्वीप अधिकारी आशुतोष नाथ तिवारी ने मतदान क्यों करना चाहिए एवं इसका महत्व क्या है। इसको विस्तार से समझाया।
संजय मिश्रा ने बताया कि समाज में रोवर्स रेंजर को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान कैसे कर सकते हैं। रोवर्स प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अधिकार है। इसका सभी को प्रयोग करना चाहिए। रेंजर प्रभारी डॉ. शगुफ्ता अफरोज ने कहा कि मतदान में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रशिक्षक सूरज चंद, सहायक लीडर ट्रेनर और शैलेंद्र कुमार यादव ने आपदा से बचने से संबंधित विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी।