फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुभाष चौक पर गांधीवादियों का न्याय सत्याग्रह शुरू

Sat, 20 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ओमान में अमेरिकी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा देने समेत अनेक मांगों को लेकर शुक्रवार को नगर के सुभाष चौक पर युवा गांधीवादियों ने सत्याग्रह शुरू किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गांधीवादी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर शिवानंद चौरसिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सूफी सलीम, अशोक कुशवाहा, सतीश, शम्स, प्रियेश, नीरज, उत्तेज नारायण, मिर्जा खुर्शीद अहमद, अशोक मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें