फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभी छोड़िए गड्ढा मुक्ति की आस, हिचकोले खाते ही बीतेगी बरसात

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर से लेकर गांव तक दो सौ से अधिक सड़कों पर गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी के पास इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 15 दिन पहले बजट भी आ गया है। पर अधिकारी बरसात बीतने का इंतजार कर रहे हैं। इंजीनियरों का कहना है कि बरसात में पैच मरम्मत का काम टिक नहीं पाता है। इस समय सड़क पर पैचिंग का काम किया तो विभाग की बदनामी होगी। इधर, नगर पालिका गड्ढा मुक्ति के लिए शासनादेश का इंतजार कर रही है। ऐसे में जनपदवासियसों को अभी गड्ढा मुक्त सड़कों की आस छोड़नी पड़ेगी। राहगीरों को हिचकोलों से निजात बरसात के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन

हर साल प्रदेश सरकार 15 जून से पहले व बरसात के बाद कार्यदायी संस्थाओं को सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश देती है। इस बार नगर निकाय चुनाव होने के कारण गड्ढा मुक्ति के लिए मार्च महीने में बजट नहीं आया। सड़कों पर जो छोटे गड्ढे बने थे वह बड़े हो गए हैं। इसमें बारिश का पानी भरने के बाद राहगीरों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल लग पा रहा है। झटके लगने से बाइक सवार लोगों के कमर में दर्द शुरू हो जा रहा है। बाइक के शॉकर भी खराब हो जा रहे हैं। कई बार अनियंत्रित होकर लोग गिर भी जा रहे हैं। शहर में कई सड़के निर्माणाधीन हैं, उनका भी काम बरसात के कारण रुका पड़ा है। इन सारी समस्याओं के बीच अधिकारियों का कहना है कि डामर वाले काम अक्तूबर, नवंबर में ही हो पाएंगे।
-
शहर की ये सड़कें दे रहीं अधिक दर्द
नहर से रामगुलाम टोला मार्ग, चकियवा ढाला से चौराहा तक, कोऑपरेटिव से रामलीला मैदान, जलकल के पीछे की सड़क, भटवलिया टैक्सी स्टैंड से रामनाथ देवरिया जाने वाली सड़क राहगीरों को अधिक दर्द दे रही है।
विज्ञापन

-
ये ग्रामीण सड़कें खूब दे रहीं हिचकोले
कुशहरी नया पुल से धरमपुर गौरकोठी मार्ग, देवरिया मीर बैकुंठपुर, पिंडी-भागलपुर, रामपुर-मगहरा मार्ग, महदहा-भटनी मार्ग, आजाद चौक से प्यासी मार्ग, सलेमपुर से बभनौली पांडेय होते हुए चेरो जाने वाली सड़क राहगीरों को खूब हिचकोले दे रही है।

बरसात भर बाइक पर नहीं बैठूंगा
शुक्रवार को पोते के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार में निकला था। लौटते वक्त जर्क लगने से कमर में दर्द शुरू हो गया। सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने के कारण पोते को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाया। अब बरसात भर बाइक पर नहीं बैठूंगा।
- महाश्रय तिवारी, रामनाथ देवरिया।

दो साल से सड़क पर गड्ढे हैं
भटवलिया से रामनाथ देवरिया मार्ग के रास्ते मेरा अक्सर आना-जाना रहता है। इस सड़क पर दो साल से गड्ढे देख रहा हूं। इसकी मरम्मत नहीं की जा रही। कदम-कदम पर गड्ढे बन गए हैं।
- नीरज दीक्षित, राहगीर।
-
वर्जन:
सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 15 दिन पहले बजट आया है। ईंट, पत्थर से गड्ढों को भरा जा रहा है। बरसात बीतने के बाद ही डामर डाल कर पैचिंग हो पाएगी। बारिश के दौरान पैच बनाने पर जल्दी उखड़ जाएगा। - आरके सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड

शहर की कई सड़कों के निर्माण का काम चल रहा है। जीएसबी की कुटाई की जा रही है। गड्ढामुक्ति के लिए शासन से कोई आदेश नहीं आया है। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें