40 शिक्षण संस्थानों ने छात्रवृत्ति आवेदनों को नहीं किया ऑनलाइन, नोटिस
जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में इन संस्थानों के जिम्मेदार होंगे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व कक्षा 12 व अन्य कक्षाओं के छात्रों की छात्रवृत्ति के आवेदनों को अग्रसारित एवं ऑनलाइन किए जाने पर अभी भी कई शिक्षण संस्थानों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे संस्थानों के प्राचार्य व प्रधानाचार्यों को जिन्होंने सभी विद्यार्थियों के आवेदनों को संस्था की आईडी पर ऑनलाइन अग्रसारित नहीं किया गया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले बैठक में उन्हें इसका जवाब देना होगा।
योग्य व पात्र विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिले, इसेे लेकर शासन लगातार गंभीर रुख अपनाए हुए हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व कक्षा 12 व अन्य अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदनों को अग्रसारित कर ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिले में अभी भी ऐसे 40 शिक्षण संस्थान, जिसमें महाविद्यालय भी शामिल हैं, ने अपने सभी विद्यार्थियों के आवेदनों को संस्था की आईडी पर ऑनलाइन अग्रसारित नहीं किया है।
छात्रवृत्ति आवेदनों को ऑनलाइन करने में इन्होंने की लापरवाही
बीआरडी पीजी कॉलेज, रमेश चंद्र राव नवतप्पी महाविद्यालय रामपुरगढ़, हीरामन महातम महाविद्यालय महुआडीह, विश्वनाथ राय काकंद पीजी कॉलेज खुखुंदू, भगवान दत्त महिला महाविद्यालय ककवल, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर, बबुआजी स्नातक महाविद्यालय पिंडी, राजेंद्र बाबू महाविद्यालय बनकटिया दूबे, पं.श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय रुद्रपुर, बहादुर यादव मेमो.आईटीआई साहोपार, बुद्घ महाविद्यालय केदारधाम रतसिया, संवारी देवी आईटीआई खोराराम, सत्यनारायन महाविद्यालय भरौली, सोनिया गांधी महिला महाविद्यालय बेलवा बाजार, डॉ.राममनोहर लोहिया महाविद्यालय मालीबारी शाहपुर, राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मीपट्टी, स्व.रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपराशुक्ल, रामगुलाम राय महाविद्यालय बनकटा शिव सल्लहपुर, राजकीय पालीटेक्निक देवरिया, रामप्रसाद सिंह आईटीआई खरजरवा, बीजीराम इं.कॉ. भागलुपर, बीएन इं.कॉ. मझौलीराज, बंधूनाथ इं.कॉ.मायापुर इमिलिया भटनी, भीष्म पितामह इं. कॉ.देवपार बरहज, बीआरडी इं. कॉ. देवरिया, देवनंदन शिक्षण संस्थान इं.कॉ.पथरदेवा, एसएच बालिका इं.कॉ.पांडेय माझा रुद्रपुर, हर्षचंद इं.कॉ.बरहज, इंदिरा गांधी बालिका इं.कॉ.टाउनहाल, एमएस देवी इं.कॉ.हरपुर, एमपी उमावि.कुर्मीपट्टी पथरदेवा, पं.जवाहर लाल नेहरु कृषक इं.कॉ.लार रोड, पं.जगत नारायण त्रिपाठी इं.कॉ.पकड़ी वीरभद्र, एसएसएसएस इं.कॉ.नेहरुनगर बांकी, एसके इं.कॉ.बांकी, एसके इं.कॉ.तिलौली, शहीद मधुबन करामद इं.कॉ.खोरीबारी, शिवाजी इं.कॉ. खुखुंदू, श्रीजवाहर लाल नेहरु इं.कॉ.जमुनामठ कसिली, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज हाता।
कोट
जिन संस्थानों ने छात्रवृत्ति आवेदनों को ऑनलाइन आवेदन करने में गंभीरता नहीं दिखाई है। उनके प्रधानाचार्य व प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। 31 अक्तूबर हो जिलाधिकारी की बैठक में इनके प्रधानाचार्य व प्राचार्य स्वयं उपस्थित होकर क्या दिक्कतें आ रही हैं एवं इस लापरवाही बरतने के इस संबंध में अपना पक्ष रखेंगे। इस संबंध में उन्हें सूचना भी दे दी गई है।
-डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस