देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलक्ट्रेट सभागार में बिजली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली से जुड़े शिफ्टिंग कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में कनेक्शन के लिए निर्धारित धनराशि जमा नहीं कराने पर बीडीओ भागलपुर, भटनी, बनकटा, गौरी बाजार, भलुअनी और देवरिया सदर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता, ट्यूबवेल के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ब्यूरो