फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों में आज से बिकेंगे नामांकन-पत्र

Sun, 31 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री एक फरवरी से शुरू होगी। पांच फरवरी को दिन में 11 बजे तक नामांकन पत्र खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


नकद भुगतान कर कोई भी नामांकन पत्र  हासिल कर सकता है। नामांकन पत्रों का दाखिला पांच फरवरी को दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।

जिले में 16 विकास खंड हैं। ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला और मतदान समेत अन्य चुनावी काम ब्लॉक मुख्यालयों पर संपन्न होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राजकेश्वर ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारियां हो चुकी हैं।

चुनाव को संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री एक फरवरी को दिन में 10 बजे से शुरू होगी।

कोई भी व्यक्ति पांच फरवरी को दिन में 11 बजे तक नामांकन पत्र खरीद सकता है।

नामांकन पत्र के लिए सामान्य वर्ग को 800 रुपया अदा करना होगा, जबकि महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जन जानि, अनुसूचित जन जाति महिला के लिए 400 रुपये कीमत तय की गई है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय में काउंटर से नकद भुगतान के बाद नामांकन पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें