जयशिव प्रताप बने जिला संयोजक
रुद्रपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने जनपद देवरिया के प्राथमिक संवर्ग का पुनर्गठन किया है। महासंघ की प्रदेश इकाई ने जयशिव प्रताप चंद को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। वह संविलियन विद्यालय लबकनी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके जिला संयोजक नियुक्त होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, उपेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र देव मिश्र, राजेश मिश्र, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, विवेक मिश्र, अशोक साहनी, विनय द्विवेदी, पुष्पराज तिवारी, ज्ञानेश यादव, आशुतोष मिश्र, राघवेंद्र शर्मा, राम प्रताप रंजन, प्रदीप राव, अशोक सिंह, अनुज श्रीवास्तव, गोरख श्रीवास्तव, प्रमोद कुशवाहा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मारुति नंदन मिश्र, सुधांशु राय, राघवेंद्र शर्मा, अशोक तिवारी, जवाहर यादव, राधारमण शाही, ब्रजेश द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, आशुतोष नाथ तिवारी आदि शिक्षकों ने हर्ष प्रकट किया।