फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीण बोले, साहब तीन माह से नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
जनपद के नोडल अधिकारी एवं ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सदर ब्लॉक के रघवापुर ग्राम पंचाय? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
चौपाल में ग्रामीण बोले, साहब तीन माह से नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन

कोटेदार एवं सुपरवाइजर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
नोडल अधिकारी ने सदर ब्लॉक के रघवापुर में आयोजित की चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के नोडल अधिकारी एवं ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रघवापुर में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा कि लाभ मिल रहा है कि नहीं तो ग्रामीणों ने कहा, साहब, तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है तथा उठान भी बिना पर्यवेक्षणीय अधिकारी के हो रहा है। ग्रामीणों की बात सुनते ही नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कोटेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चौपाल में नोडल अधिकारी ने कहा कि राशन वितरण में लगे सभी सुपरवाइजर अधिकारी अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। वरना कार्रवाई की जाएगी। कई ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से नियमित रूप से बिजली का बिल न आने की शिकायत की। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को समय से बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत में नलकूप से हो रही सिंचाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद के समस्त 415 नलकूपों को अपनी अधिक से अधिक क्षमता से 50 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई प्रतिदिन करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत कुल 155 बच्चों में 143 बच्चों के अभिभावकों के खाते में ड्रेस का धन पहुंचने की बात कही गई। शेष बच्चों के अभिभावकों के खाते में धन ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। कुछ ग्रामवासियों ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन के संदर्भ में शिकायत की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण अभी वृद्धावस्था पेंशन में समस्या आ रही है।
नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी भवन में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की के साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व नोडल अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 5.9 किमी लंबे बैतालपुर-डुमरी मार्ग का निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा 5.39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मल्टीपरपज हाल का भी निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें