फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेसिक कार्यालय व बीआरसी में नहीं है कोई शिक्षक संबद्ध, भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 20 Apr 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगिरी करने वाले संबद्ध शिक्षकों को शासन ने दिया है हटाने का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के 16 शिक्षा क्षेत्र एवं देवरिया सदर व गौरा बरहज नगर क्षेत्र व बेसिक शिक्षा कार्यालय में कोई शिक्षक संबद्ध नहीं किया गया है। बाल आयोग के निर्देश पर बेसिक के दो शिक्षक बाल सुधार गृह में यहां के बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। जिले स्तर से शासन को यह रिपोर्ट भेजी गई है।
तीन दिनों पूर्व स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से बीएसए से ऐसे शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया था। जो बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों व बीआरसी पर संबद्ध होकर बाबूगिरी कर रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने प्रोफार्मा जारी कर ऐसे शिक्षकों की जानकारी मांगी थी, जो विद्यालयों पर न रहकर कार्यालयों में संबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफार्मा में शिक्षक का नाम, किस विद्यालय में उसकी मूल तैनाती है। कितने समय से वह वहां काम कर रहा है। इसकी जानकारी मांगी गई थी।
इस संबंध में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इसे देखते हुए बीआरसी और बेसिक कार्यालय में अटैच किए गए शिक्षकों को हटाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय, बीआरसी या डायट में कोई शिक्षक संबद्ध नहीं है। बाल आयोग के आदेश पर बेसिक के दो शिक्षक बाल सुधार गृह में पढ़ाते हैं। जिला कारागार में भी अब बेसिक के शिक्षक नहीं जाते। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के बाद जानकारी जुटाकर इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है।
....शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें