फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्राॅस कंट्री नहीं, साइकिल रेस होगी

Thu, 21 Jan 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार प्रदेश भर में स्टेडियम में क्रॉस कंट्री की बजाय साइकिल रेस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में शासन की ओर से प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों को आदेश के जारी किया गया है। इस फरमान से खेल अधिकारियों की तैयारियां धरी रह गईं हैं।

वहीं सभी जिलों में नए सिरे से साइकिल रेस के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

दरअसल, खेल निदेशालय की ओर से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाता था।

वर्ष 2016 से खेल निदेशालय ने क्रॉस कंट्री को बंद कर साइकिल रेस करवाने का निर्णय लिया है।

पिछले दिनों लखनऊ में खेल अधिकारियों की बैठक में खेल मंत्री और प्रमुख सचिव खेल अनिता भटनागर की ओर इसकी जानकारी प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों को दी।

इस दौरान उन्होंने साइकिल रेस के लिए खेल अधिकारियों से संबंधित जिले के जिलाधिकारी से संपर्क कर योजना बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें