फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में सीनियर सिटीजन को सुविधा नहीं, इलाज में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाए गए 6 पर्ची काउंटर में एक भी बुुजुर्गों के लिए आरक्षित नहीं है, दवा और जांच के लिए लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बुुजुर्गों के लिए अलग से सुविधा न होने के कारण इलाज कराने में दिक्कत हो रही है। भूखे, प्यासे घर से निकले सीनियर सिटीजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर पर बुुजुर्गों के लिए अलग से एक जगह चस्पा है, लेकिन वहां महिलाओं की कतार लग रहती है। यही हाल दवा से लेकर जांच और ओपीडी सहित अन्य स्थानों पर है, जिससे घंटों खड़े होकर उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने की बात सरकार कह रही है और उन्हें प्राथमिकता भी दी जाती है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में इनके लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं है। भीड़ को देखते हुए चार की जगह छह पर्ची काउंटर बनाए गए हैं। इसमें पुरुष और महिला की लाइन लगती है। पर वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग के लिए अलग से काउंटर नहीं है। बुुजुर्गों को कतार में खड़ा होकर पर्ची के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है। वहीं दवा के लिए पांच काउंटर है, लेकिन यहां भी यही हाल है। ओपीडी में भी लंबी कतार में बुजुर्ग खड़े-खड़े थक जाते हैं और आस-पास बैठकर बारी का इंतजार करते हैं। एक्स-रे, पैथालोजी सहित अन्य स्थानों भी उन्हें इंतजार करना पड़ता है। दूर-दराज क्षेत्र से सुबह घर से इलाज के लिए निकले वरिष्ठ नागरिकों की पीड़ा की किसी को सुधि नहीं है।
विज्ञापन


- घर से सुबह इलाज कराने के लिए चला। हड्डी विभाग में लाइन में खड़ा होने में दिक्कत हो रही है। यहां बुुजुर्गों के लिए इंतजाम होना चाहिए।
रामदेव, करमाजीतपुर

शुगर का मरीज हूं। खाना लेकर सुबह सात बजे घर से चला। अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से सुविधा नहीं है। जबकि सरकार सीनियर सिटीजन को सुविधा देने की बात कहती है।
विज्ञापन

शेष नाथ, कोटवा मोड़
-
अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए हर जगह अलग काउंटर के निर्देश दिए गए हैं। उसका पालन नहीं हो रहा है तो उसे लागू कराया जाएगा। उन्हें इलाज की सुविधा आसानी से मिले यह हम सभी का कर्तव्य है।
डॉ. एचके मिश्रासीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें