बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का युवक पिछले छह दिनों से लापता है। परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। गांव के नित्यानंद उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा पुत्र विवेकानंद उर्फ विशाल उपाध्याय शनिवार से लापता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है। इस सम्बन्ध में एसओ त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया की तहरीर मिली है, लापता युवक की तलाश की जा रही है।