फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, जयघोष के बीच हुआ स्वागत

Thu, 21 Mar 2024 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

निशान यात्रा की शुरुआत को बुधवार को न्यू काॅलोनी बड़ा पार्क के सामने स्थित हनुमान मंदिर से हुई। यात्रा में 500 से अधिक श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम, जय श्री श्याम, श्याम प्यारे की जय, हारे के सहारे की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ी।
विज्ञापन
श्री श्याम मंदिर के तरफ से शहर में निकाली गई फाल्गुन निशान यात्रा में शामिल भक्त।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से फाल्गुन मास की एकादशी की सुबह में खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसी दौरान आई बारिश भी श्याम भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पाई। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे लोगों का जयघोष के बीच जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


निशान यात्रा की शुरुआत को बुधवार को न्यू काॅलोनी बड़ा पार्क के सामने स्थित हनुमान मंदिर से हुई। यात्रा में 500 से अधिक श्याम भक्त हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम, जय श्री श्याम, श्याम प्यारे की जय, हारे के सहारे की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ी।

विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह साढ़े 11 बजे कसया रोड पर स्थित श्याम मंदिर पर पहुंची। यहां भक्तों ने भाव रूपी निशान अर्पित किया। इसके पूर्व बाबा श्याम साधकों का जगह-जगह जलपान व फलाहार करा एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव अशोक अग्रवाल, संयोजक कृष्णमुरारी शर्मा, सज्जन केजरीवाल, अनूप कानोडिया, कोषाध्यक्ष वेद कानोडिया, राक गाडिया, शिवानंद जायसवाल, आशीष कानोडिया, शरद अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अजय गुप्ता, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

शाम को श्याम मंदिर में हुआ भजन-कीर्तन
इस मौके पर श्याम मंदिर को फूलों से सजाया गया तथा बाबा का भव्य शृंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। शाम को गायक अरुण पांडेय तथा श्याम शर्मा एवं कोलकाता से आए गायक पारस बरडिया तथा सुल्तानपुर से महक कसौधन ने हाथों में लेके निशान चलो चलो श्याम दर पे.., हर फागुन में श्याम धनी हम पहुंचे.., होलिया में उड़े रे गुलाल.., झूम के गाओ भक्तों ये फाल्गुन रोज-रोज नहीं आए.., आदि गीतों से श्याम भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें