फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कॉलेज प्रतियोगिता में निशा बनीं ओवरऑल चैंपियन

Thu, 22 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दौड़ में नीलेश और ज्योति ने मारी बाजी
विज्ञापन

फोटो समाचार
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में कॉलेज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची और लंबी कूद में अव्वल निशा मौर्या ओवरऑल चैंपियन रहीं। दौड़ के बालक वर्ग में नीलेश और बालिका में ज्योति ने बाजी मारी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एसडीएम रत्नेश तिवारी और प्राचार्य प्रो. ब्रजेश पांडेय ने पुरस्कृत किया।
800 मीटर की दौड़ पुरुष वर्ग में नीलेश यादव प्रथम, लाल बहादुर यादव द्वितीय, रामकुमार गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में ज्योति यादव, नीतू पाल, अर्चना सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लंबी कूद में सिद्धार्थ पांडेय, आदर्श पांडेय और अखिलेश यादव, महिला वर्ग में निशा मौर्य, निकिता सिंह और देविका क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में दिवाकर, सिद्धार्थ, वीरेंद्र और महिला वर्ग में निशा, प्रिया और सेजल चौरसिया ने अव्वल प्रदर्शन किया।
भाला फेंक महिला वर्ग में सेजल,नेहा, आशा और पुरुष वर्ग में वीरेंद्र, सिद्धार्थ, राजू ने शानदार प्रदर्शन किया। गोला फेंक पर कुलदीप मंगेश, मंटू, नेहा, नीतू, रिंकी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक सूरज प्रकाश जायसवाल, डॉ. बीएन सिंह, डॉ. कमलेश कुमार, चंदप्रकाश सिंह, प्रो. संतोष यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गौरव, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, राम प्रताप पटेल, अदालत यादव, डॉ. बृजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें