फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 4.62 करोड़ की लागत से जिले में बनाई जाएंगी नौ सड़कें

विज्ञापन
नवीन फल एवं सब्जी मंडी के बगल से अहिर परसिया को जाने वाली पगडंडी सड़क।संवाद
विज्ञापन
शेष परिषद अंश से संपर्क मार्गों का निर्माण कराएगी मंडी समिति, करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंडी परिषद जल्द ही जिले में नौ सड़कों का निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन से चार करोड़ 62 लाख 71 हजार की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। शेष परिषद अंश मद में मिली धनराशि से अलग-अलग जगहों पर 8.60 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले महीने काम शुरू हो जाएगा।
देवरिया मंडी से अहिर परसिया गांव तक 72.87 लाख की लागत से 1.40 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण होना है। इससे अहिर परसिया की ओर से आने वाले किसान, ग्राहक व व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी। पांच किमी फेरे नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा इन जगहों प्लाट खरीकर घर बना चुके करीब ढाई सौ परिवारों को सड़क की सुविधा मिल जाएगी। वर्तमान समय में यह सड़क कच्ची है। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में कठिनाई होती है। इसी प्रकार 44.27 लाख की लागत से सलेमपुर मधवापुर मार्ग पर हिछौरा गांव से प्राथमिक विद्यालय रिछोरा तक 0.80 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है। यह सड़क कुछ जगह कच्ची तो कुछ जगह पक्की है। बरसात के समय जलजमाव होने से आवागमन अवरूद्ध हो जाता है। इससे रिछोरा गांव के करीब डेढ सौ बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

-
इनसेट
इन संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
63.27 लाख की लागत से तरकुलवा बंजरिया मार्ग पर बसंतपुर से घूसीगांव एक किमी, 50.55 लाख की लागत से सोनाड़ी मार्ग से खुदिया 0.90 किमी, 38.71 लाख की लागत से भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर छपिया चौराहे से कोरघाटी मार्ग तक 0.80 किमी, 77.12 लाख की लागत से महपटरही टोला से मठिया रत्ती तक 1.60 किमी, 43.93 लाख की लागत से बघौचघाट पकहा मार्ग से चखनी 0.90 किमी, 32.53 लाख की लागत से तरकुलवा छोटी गंडक मार्ग से बालपुर 0.50 किमी, 39.45 लाख की लागत से सतुआभार प्राथमिक विद्यालय से जंगल लालपुर तक 0.70 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
-
लोगों ने कहा:
यह सड़क बन जाने से कई गांव के लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के दिन में हम लोग कीचड़ युक्त सड़क से चलने को मजबूर थे, वहीं प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में कठिनाई होती थी। - समीम अहमद, निवासी हिछौरा -
देवरिया मंडी से परसिया अहिर गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण होने से कई गांवों के किसान, व्यापारी व ग्राहकों को सहूलियत मिलेगी। तमाम लोगों ने प्लाट खरीदकर जो घर बनाया है उन्हें सड़क की सुविधा मिल जाएगी। बरसात के समय जलजमाव के कारण इस मार्ग पर आवागमन ठप रहता है। - कुलनाथ तिवारी, निवासी परसिया अहीर
विज्ञापन


कोट
जिले में नौ संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। 30 मई से पहले टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मंडी समिति इन सड़कों का निर्माण शुरू कराएगी। - दिवाकर उपाध्याय, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें