फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार युवक पर कूदी नीलगाय, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के बैरिया घाट चौराहे के निकट एक बाइक सवार युवक पर नीलगाय कूद गई। अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया । सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी तत्काल मौत हो गई। बाइक पर बैठी एक अन्य महिला भी घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के हाथखाल गांव निवासी राजन शर्मा 24 वर्ष शनिवार को मौसी के साथ अपनी बहन के घर पैकौली से घर जा रहे थे। रुद्रपुर देवरिया मार्ग स्थित बैरिया घाट चौराहे के करीब शाम छह बजे बाइक सवार युवक पर अचानक नीलगाय कूद गई । बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सड़क के किनारे पटरी पर गिरे युवक के सिर में गंभीर चोट आई । युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस मृतक और उसकी घायल मौसी को लेकर सीएचसी पहुंची।
सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार हुआ। युवक के मरने की खबर सन उसके परिजन अस्पताल पहुंचे । रात में अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया । युवक की मौत पर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें