बरहज के गड़ौना में खेले जा रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी। स
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना गांव में रात्रिकालीन प्रीमियर लीग क्रिकेट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में पांडेय फुलवरिया की टीम ने पैना को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर पांडेय फुलवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 60 रन बनाए। जवाबी पारी में पैना की टीम महज 32 रन ही बना सकी। शिवम ने दो ओवर में छह रन देकर तीन विकेट हासिल किया। जिन्हें मैन आफ द मैच तथा साहिल को मैन आफ द सीरिज घोषित किया गया। निर्णायक राहुल और रवि मिश्र रहे, जबकि कमेंट्री संजीव गोंड ने किया। मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश कुमार ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिवम पांडेय, आनंद गुप्त, व्यास गुप्त, मोहन प्रजापति, प्रदीप विश्वकर्मा, राहुल, अंगद यादव, विजय आदि मौजूद रहे।