एकौना। थाना क्षेत्र के नीबा गांव के रहने वाले एक युवक की करंट लगने से गोवा में मौत हो गई। घटना सोमवार की है। बुधवार को युवक का शव गांव आने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह गोवा में बढ़ई का काम कर रहा था। घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। गांव के रामसेवक का बेटा पन्नेलाल (35) गोवा के पास बेलगांव में बढ़ई का काम करते थे। वह परिवार के कमाऊ सदस्य थे। सोमवार को काम करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई। गोवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को उसके गांव भेज दिया। शव आने के बाद उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। बुजुर्ग मां लक्ष्मीना बेटे के शव पर दहाड़े मार कर रोने लगी। उसकी पत्नी मंजू का और बुरा हाल है। वह रह-रह कर अचेत हो जा रही है। अबोध बच्चों के परवरिश की चिंता उसे खा रही है। पन्नेलाल के तीन बच्चे लक्ष्य (8) एंजल (6) और बेटी लक्की (10) हैं। संवाद