फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता की रविवार की दोपहर संदिग्धावस्था में मौत हो गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परसिया भंडारी गांव निवासी शिल्पी (21) पत्नी आर्यन गौतम की शादी करीब छह माह पहले हुई थी। कुछ दिन पहले शिल्पी के ससुर रामनक्षत्र गौतम की मौत हो गई थी। उनकी रविवार को तेरहवीं थी। परिजन सामान खरीदने के लिए बाहर गए थे। महिला ने सुबह में करीब छह बजे मायके वालों से मोबाइल फोन से बात की थी। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो वह कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ी थी। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें