फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईआईए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बोले-जिले को उद्यम के क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी

Sun, 30 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएशन, देवरिया चैप्टर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कसया रोड स्थित एक लॉन में संपन्न हुआ। इसमें सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उद्यमियों ने कहा कि हम सब मिलकर जिले को उद्यम के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।
विज्ञापन


निखिल श्रीवास्तव को जिला सचिव, योगी अरोड़ा को कोषाध्यक्ष, अरविंद राय, संदीप जायसवाल, सौरभ बरनवाल, विजय कुशवाहा व नारदमुनि राजभर को वाइस चेयरमैन, हरिश्चंद्र जायसवाल को एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर ओडीओपी की शपथ दिलाई गई। चैप्टर चेयरमैन शुभम् नाथ त्रिपाठी ने आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया। समारोह में जुटे उद्यमियों ने जनपद को औद्योगिक विकास में अग्रणी बनाने पर जोर दिया। उपायुक्त उद्योग अतुल कुमार पांडेय ने उद्योगों की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर ने सरकार की नीतियों के बारे में बताया। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक हिमांशु ने वित्तीय सहायता के बारे में योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रोहित कुमार सिंह, डिप्टी मैनेजर टेक्नोलॉजी एनएसआईसी भारत सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जिससे उद्यमियों को उद्योग लगाने में सभी प्रकार की सुविधाएं समय से मिल सकें। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव जेपी जायसवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से उद्यम को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की।कहा कि उद्योग को लेकर सरकार की सोच दूरदर्शी है। मंडलीय अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएशन की ओर से औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि आईआईए सरकार की नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान करती है। उद्यमियों के मुद्दे व समस्याओं का निवारण करती है। अपने उत्पाद को ऑनलाइन बेचने के लिए आईआईए मार्ट, उद्यमियों के समस्या निवारण के लिए टोलफ्री नंबर व जूम मीटिंग लांच किया गया है। एक मासिक पत्रिका आईआईए न्यूज निकाली जाती है, जो उद्यमियों की जानकारी बढ़ाती है। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, दीनदयाल मिश्र, हरेंद्र जायसवाल, आत्मा प्रकाश जायसवाल, विजय जोशी, राजेश जायसवाल, शिव कुमार दुबे, संजय केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें