फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिन में ही टूटने लगी नवनिर्मित सड़क

Tue, 01 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बनने के दो दिन बाद ही टूटने लगी सड़कदुग्धेश्वरनाथ मंदिर जाने वाली सड़क का हो रहा निर्माण
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के खजुहा चौराहे से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर को जाने वाली सड़क बनने के दो दिन बाद ही उजड़ने लगी है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सोमवार को एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह से शिकायत की। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने को कहा है। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एमएलसी की शिकायत पर पीडब्लूडी के एक्सइएन आरके सिंह को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई कर आख्या देने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर के खजुहा चौराहे से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाली जर्जर सड़क की विशेष मरम्मत के लिए शासन से 76 लाख रुपये मिले हैं। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। लोगो ने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में मानक की धज्जी उड़ाने का आरोप लगाया है। अधोमानक होने से एक तरफ से सड़क बन रही है तो दूसरे तरफ से उजड़ती जा रही है। तारकोल और गिट्टी के मिश्रण में कटौती करने से सड़क जगह जगह से फट रही है। आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के विपरी सड़क की ऊंचाई भी कम कर दी है। नगर के मायापति त्रिपाठी, अश्विनी दुबे, भीम, मुन्ना यादव,सोनू शुक्ला, गुलाब कबाड़ी आदि ने एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह से सड़क निमार्ण में अनियमितता की शिकायत की। एमएलसी ने कहा कि सड़क निर्माण में धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने डीएम से अधोमानक सड़क निर्माण कार्य को रोककर गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। डीएम ने पीडब्लूडी के एक्सइएन को गुणवत्ता की जांच करने और गड़बड़ी मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें