फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में लावारिस मिली नवजात

Thu, 16 Nov 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के पुरवा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खेत में एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद चाइल्ड केयर की टीम ने नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुरवा चौराहे की तरफ कुछ लोग निकले थे। इसी बीच उनकी नजर खेत में नवजात पर पड़ी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सांस की दिक्कत है। उसकी हालत गंभीर है। उसे रेफर कर दिया गया है। जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि नवजात के मिलने की सूचना चाइल्ड केयर टीम के साथ गया था नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें