फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नए स्पोर्ट्स काॅलेज ने खिलाड़ियों में जगाई उम्मीद

Thu, 12 Feb 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर प्रदेश के हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स काॅलेज खोलने की घोषणा बुधवार को बजट में किया है। इस खबर से जिले के दो स्टेडियम और निजी क्लबों में अभ्यासरत करीब दो हजार खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्हें लग रहा है कि नए काॅलेज खुलने से अब पहले से अधिक मौके उपलब्ध होंगे। इस मामले पर खिलाड़ियों ने खुलकर अपना उत्साह व्यक्त किया।
विज्ञापन


बजट में प्रदेश सरकार ने हर मंडल में एक स्पोर्ट्स काॅलेज खोलने की घोषणा की है। इससे सीटें बढ़ेंगीं। अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा।
-अंशु यादव, ताइक्वांडो

प्रदेश में अभी तीन ही स्पोर्ट्स काॅलेज हैं। इससे कम खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलता था। नए काॅलेजों से खिलाड़ियों का काफी फायदा होगा।
-हिमांशु, कुश्ती



सरकार खेल पर लगातार हर बजट में कुछ न कुछ कर रही है। इस बार नए काॅलेज खोलने की बात से हमारी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
-उपेंद्र राजभर, क्रिकेट


सरकार अपनी घोषणा को जल्दी अमल में लाए। इससे खिलाड़ियों को लाभ होगा। अब पहले से अधिक अवसर हमें मिलने वाला है।
-ईशानी तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें