फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठवें पवहारी महाराज की ताजपोशी से पहले शांति पाठ का आयोजन

Fri, 19 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। क्षेत्र के पवहारी महाराज कुटी में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे कुटी के यज्ञशाला में आचार्य शैलेश पांडेय की देखरेख में शांति पाठ का आयोजन किया गया। कुटी के उत्तराधिकारी कौशलेंद्र दासजी ने पंचांग पूजन कर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। इसके बाद मंडप में बनीं सभी वेदियों का पूजन कर अग्नि स्थापना की गई। यह यज्ञ त्रिदिवसीय रूप में भगवान राजराजेश्वर की प्रसन्नता के लिए किया जा रहा है। पीठ के उत्तराधिकारी कौशलेंद्र दासजी ने बताया कि सनातन धर्म में मंत्रों का काफी अधिक महत्व है। किसी प्रकार के धार्मिक कृत्य, संस्कार, यज्ञ में यज्ञ के प्रारंभ में शांति पाठ कराया जाता है। यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली और कल्याणकारी माना जाता है।
शांति का पाठ पांच विद्वानों विवेक उपाध्याय, मनीष शुक्ला, संपूर्णानंद मिश्रा, तारकेश्वर दूबे, रिशु पांडेय, राहुल मिश्र ने मंत्र उच्चारण कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें