फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकसित होगी नया देवरिया टाउनशिप... बनेगा विकास प्राधिकरण

Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया विकास प्राधिकरण और नया देवरिया टाउनशिप का रास्ता साफ हो गया है। बीते 10 वर्षों में देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में कई इलाके शामिल किए गए हैं। इसके बाद विकास प्राधिकरण के सभी मानक पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही शहर के उत्तर-पूर्वी छोर पर बाईपास मार्ग के किनारे नया देवरिया टाउनशिप बसाने की भी योजना है। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। यह क्षेत्र प्राधिकरण के अधीन होगा। इन दोनों योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है।
विज्ञापन


देवरिया को विकास प्राधिकरण बनाने के लिए 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर ने प्रयास किया था। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन जनसंख्या के हिसाब से निर्धारित भारांक 60 की जगह 57 ही मिल सका था। इस कारण विकास प्राधिकरण की राह में रोड़ा अटक गया था। पर अब नगर पालिका देवरिया की सीमा विस्तार होने के बाद यह मानक पूरा हो गया है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने विकास प्राधिकरण के लिए फिर से नगर विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की योजना बनाई है। 2012 की जनसंख्या के आधार पर शहर की आबादी 1.29 लाख थी। जबकि प्राधिकरण बनने के लिए शहर की जनसंख्या 1.50 लाख होनी चाहिए। करीब 11 साल का समय गुजरने के बाद नगर पालिका क्षेत्र में 23 गांवों को शामिल किया जा चुका है। इससे नगर की जनसंख्या करीब ढाई लाख के पार हो गई है। वहीं, शहर हाईवे मार्ग से जुड़ चुका है और बाईपास भी बन रहा है। इससे निर्धारित भारांक (अंक) 60 की जगह 62 तक पहुंच गया है। इससे विकास प्राधिकरण के मानक को शहर पूरा कर रहा है।

-



बाईपास मार्ग और शहर के बीच में बसेगा नया देवरिया



देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मार्ग से सलेमपुर-देवरिया मार्ग को बाईपास मार्ग जोड़ेगा। 22 किलोमीटर के इस बाईपास और शहर के बीच की दूरी उत्तर-पूर्व के छोर पर करीब सात किलोमीटर है। नए टाउन का प्लान करने के लिए सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है। देवरिया के विस्तार के लिए उन जगहों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की योजना है, जहां से हाईवे नजदीक हो और जलभराव की आशंका न हो। इन जगहों को इस नाते भी उपयुक्त माना जा रहा है कि कई हाईवे मार्ग से यह क्षेत्र जुड़ होगा। यह क्षेत्र सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे को हाटा मार्ग से जोड़ेगा। सलेमपुर मार्ग आगे चलकर दो हाईवे से जुड़ जाएगा। बिहार, बलिया, कुशीनगर से सीधे रास्ता हो जाएगा। टाउन प्लानर से इसको लेकर सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन








-

मऊ जनपद की राह होगी आसान

देवरिया। 2024 जुलाई तक बरहज के सरयू नदी पर मोहन सेतु बन जाएगा। इसके बन जाने से मऊ जिले की करीब 40 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। बरहजवासी आठ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मऊ जनपद में पहुंच जाएंगे। इतना नहीं बरहज के दक्षिणी छोर का विकास होगा।





गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से गैर प्रांत की राह होगी आसान



देवरिया। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे चार लेन का होगा। इसके निर्माण से गैर प्रांत की राह सुगम हो जाएगी। गोरखपुर में प्रस्तावित रिंग रोड का फायदा जिले के लोगों को भी मिलेगा। इससे बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया व किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक की यात्रा आसान हो जाएगी। यह देवरिया- हाटा मार्ग से जुड़ा होगा। इसके किनारे जिले में बालकुआ, समोगर, पिपरा दौलाकदम, बड़हरी, सोनबरसा, इमिलिया, देसही देवरिया, नौतन हथियागढ़, सेमरी, बलुअही, शाहजहांपुर, मुंडेरा उर्फ देउरवा है।



कोट

विकास प्राधिकरण के सभी मानक पूरे हैं। नगर विकास मंत्रालय को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण बनने के साथ ही नई टाउनशिप विकसित करने की योजना है। बाइपास मार्ग से कई हाईवे नजदीक हैं। इसका फायदा नए देवरिया शहर को मिलेगा।
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें