भाटपार रानी। तहसील प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रवीण कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार सुनील कुमार तिवारी जी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। संवाद