फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत : सफल बनाने के लिए मामले करें चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्री-ट्रायल बैठक में जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने मंगलवार को विश्राम कक्ष में प्री-ट्रॉयल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी से न्यायालय में लंबित मामलों को चिह्नित करने की आवश्यकता है, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सके। संबंधित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जाए।
विज्ञापन

थानों से नोटिसों को समय पर तामील कराने के लिए निर्देशित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को किया जाना है। अन्य वादों के अलावा विशेषत: विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते संबंधित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें