फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : चेयरमैन

Wed, 12 Jun 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- भलुअनी में गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश यादव ने वार्ड सदस्यों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि मानसून आने से पूर्व जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नालों व पोखरों की साफ-सफाई पर जोर दिया गया। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्डों में छिड़काव कराने सहित प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया। अधिशासी अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय ने स्वच्छता प्रहरियों से ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रामआसरे यादव, अरविंद यादव, अंगद सिंह, गिरजेश यादव, संजीव सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें