फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी जमीन पर नगर पालिका बनवाएगी चहारदीवारी

Fri, 23 Feb 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग से सटे सरकारी जमीन पर रातोंरात बिछा दिया गया था ईंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पलियां मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट रामजानकी मार्ग से सटी सरकारी जमीन पर नगर पालिका की ओर से चहारदीवारी बनवाएगी। प्रशासन उक्त जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की योजना बना रहा है। इसको लेकर भू-माफिया में खलबली है। सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने ईंट बिछाकर कब्जा करने की कोशिश की थी।
भू-माफिया से कब्जा खाली कराए जाने के बाद सरकारी जमीन पर नगर पालिका की चहारदीवारी बनाने की योजना है। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रशासन भू-माफिया की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अवधेश कुमार निगम के निर्देश पर राजस्व और पालिका की गठित टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध कब्जा खाली कराया था। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि संबंधित विभाग को भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, सरकारी जमीन सुरक्षित करा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें