अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम प्रधान को प्रदेश चेयरमैन शहनवाज आलम ने देवरिया संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने बताया कि नईम प्रधान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इनके मनोनीत किए जाने पर दीनदयाल प्रसाद, डॉ. याहिया अंजुम, वजीर अहमद, सुच्चन खान, जमशेद अहमद, राशिद खान, जाकिर खान, सलीम, नौशाद, शमशुल आजम, गयासुद्दीन खान, राजू खान, मकसूद अहमद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।