फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुस्लिम परिवार ने कराया कन्या भोज, लिया आशीर्वाद

Wed, 17 Apr 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी नगर के काली मंदिर पर कन्याओं को भोज कराते मुस्लिम परिवार व अन्यफोटो- संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में अष्टमी के दिन काली मंदिर में प्रतिवर्ष होता है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के दिन मंगलवार को मुस्लिम अमजद खान व उनके परिवार ने कन्याओं को भोज कराया। मुस्लिम परिवार ने कन्याओं को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लिया।
हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार मिसाल भटनी नगर के हतवा काली मंदिर में को देखने को मिली। नवरात्र अष्टमी पर यहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ मुस्लिम परिवार ने कन्या भोज कराया। कन्याओं को पूरे श्रद्धा भाव से फल, पूड़ी और मिठाई खिलाई। पिछले दस सालों से चैत्र नवरात्रि के दुर्गा अष्टमी के दिन हतवा प्राइमरी टोला वार्ड निवासी अमजद खान व उनका परिवार कन्याओं को भोज कराता है। कन्याओं का वे लोग पूजन करते हैं। भोज के बाद दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम को काली मंदिर से ही हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग चादर लेकर भटनी शरीफ पर चढ़ाकर देश की रक्षा के लिए दुआ मांगते हैं।
इस अवसर पर तारकेश्वर शर्मा, केडी शर्मा, नितिन कुमार, शाहबाज खान, प्रद्युम्न कुमार, विकास सिंह, विक्की राय, आलोक सिंह, दिलशाद अहमद, पप्पू शर्मा, राम प्रकाश चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें