फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेट्रोल पंप पर जाने की बात कह कर घर से निकले युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरडीहा दलपत गांव के समीप मिला शव, चेहरे व बदन पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन

- ग्रामीणों में चर्चा, बेरहमी से पिटाई कर उतारा गया है मौत के घाट
- पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीणों में हो रही चर्चांए
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। एक दिन पहले घर से पेट्रोल पंप जाने की बात कह कर निकले युवक की हत्या कर शव को बदमाशों ने फेंक दिया। उसका शव शनिवार की सुबह बरडीहा दलपत गांव के समीप मिला। उसके चेहरे व बदन पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उधर, युवक की बेरहमी से हत्या कर फेंके गए शव से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
परिजनों के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के भुडूसरी गांव निवासी राहुल (26) पुत्र स्व. राजवंशी नगर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह घर से पेट्रोल पंप जाने की बात कहकर वह निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा। शनिवार की सुबह उसका शव पड़ोस के गांव बरडीहा दलपत के घेऊर बीर बाबा के स्थान के समीप मिला। उसके चेहरे व बदन पर चोट का निशान मिला है। यह देख लोगों ने शोर मचाया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। उधर मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ दीपक शुक्ला ने प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी से जानकारी ली। वहीं गोरखपुर से पहुंची फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गिरे रक्त का नमूना लिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आशनाई में तो नहीं हुई युवक की हत्या
युवक का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में दबी जुबान से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार से युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है, इससे यही लग रहा है कि युवक आशनाई के दौरान पकड़ लिया गया हो। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बहरहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
-
केहू से नइखे दुश्मनी फिर के हमरी बाबू के मार दिहल
बेटे का शव मिलने की जानकारी पर मां फुलेश्वरी देवी घटना स्थल पर पहुंच गईं। शव से लिपट कर चीखते हुए बदहवास होकर गिर पड़ीं। मौजूद लोगों ने उन्हें पानी का छींटा मारकर जगाया। होश आने पर बोलीं कि केहू से हमार दुश्मनी नइखे फिर के हमरी बाबू के जान ले लिहल।

घटनास्थल के करीब किसानों ने देखी थी बोलेरो
जिस जगह पर युवक का शव मिला है, वहां शाम ढलने के बाद गांव के लोग नहीं जाते हैं। लोगों के मुताबिक घटना की रात एक बोलेरो को खेतों की सिंचाई कर रहे किसानों ने देखा। जो घटनास्थल के समीप रात्रि दस बजे के करीब दिखी। कुछ देर बाद लौट गई। आखिर बोलेरो घटनास्थल के करीब पहुंच क्यों वापस हुई। पुलिस इसे भी ट्रेस कर रही है।
-
वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
युवक शुक्रवार की सुबह जिस पेट्रोल पंप पर जाने की बात कह निकला था। पुलिस उस पेट्रोल पंप का फुटेज निकाल रही है। इसके अलावा आसपास के भी फुटेज को खंगाल रही है। इसके बाद एक-एक कर घटना की कड़ी जोड़ने में जुट गई है।

सोमवार को कमाने जाने वाला था राहुल
राहुल एक पेट्रोल पंप पर रह कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था, जिससे उसका परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से नहीं हो पा रहा था। इसके बाद सोमवार को गोवा कमाने जाने वाला था। इसके लिए उसने पैकिंग भी कर लिया था।

मां का आरोप, दस दिन पहले मैनेजर ने की थी पिटाई
मां फुलेशरी देवी का आरोप है कि जिस पेट्रोल पर राहुल काम करता था। उसके मैनेजर से दस दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मैनेजर ने उसकी पिटाई कर दी थी। घर आकर उसने आपबीती सुनाई थी।
विज्ञापन


परिवार को सपा नेत्री ने बंधाया ढांढस
युवक के घर पहुंची सपा नेत्री रंजना भारती ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया। कहा, घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस प्रशासन से बात करूंगी। किसी भी हाल में दोषी को बचने नहीं दिया जाएगा।

एक वर्ष पूर्व भाई भी हो चुका है लापता
एक वर्ष पहले बड़े भाई छांगुर प्रसाद घर से सुबह गांव में जाने की बात कह निकले। उसके बाद नहीं लौटे। इधर एक वर्ष बाद भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें