फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम हत्याकांड के दो आरोपियों के घरों की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्टेशन रोड पर माल गोदाम के पास हुए मुनीम सुभाष मद्धेशिया की हत्या के मामले में दो आरोपियों के घर की कुर्की होगी। कोर्ट से कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं। तरकुलवा के रहने वाले गल्ला व्यवसायी के मुनीम सुभाष मद्धेशिया की बदमाशों ने आठ अक्टूबर की भोर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पास रखी रकम लूट ली गई थी। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत हत्या में शामिल कई लोगों को जेल भेज दिया था, लेकिन अनिकेत शर्मा निवासी दरगहिया झरना टोला थाना शाहपुर, गोरखपुर और संजय पासवान उर्फ गोलू पुत्र रामनरेश पासवान निवासी खोराबार, गोरखपुर फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने सदर कोतवाली पुलिस को उनके घर की कुर्की करने का आदेश दिया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें