फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरी आंख से होगी नगरपालिका गौरा-बरहज की निगरानी

Tue, 05 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों और चौराहे पर 32 कैमरे लगाए जाने की है योजना, अपराधों पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन

25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके

बरहज। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नगरपालिका गौरा-बरहज में प्रमुख मार्गों और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जा रहा है। जिससे छोटे-बड़े अपराध करने वाले बचकर न निकल सकें। पालिका की ओर से 15वें वित्त से नगर में करीब 32 कैमरा लगाए जाने की योजना है। जिसमें 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
नगरपालिका गौरा-बरहज सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। नगरपालिका की ओर से लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिससे सीसीटीवी कैमरों के जद से होकर गुजरने वालों की निगरानी की जा सकेगी। इसका लिंक स्थानीय थाने से जोड़ा जाएगा। नगरपालिका, बस स्टेशन, मुख्य चौक, थाना मार्ग, नदी घाट, अटल तिराहा, तहसील, लवरछी और पैना बाइपास, रेलवे तिराहा, ब्लाॅक आदि जगहों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय का कहना है कि कैमरों के लग जाने से चोरी, मारपीट, लूट, हत्या, टप्पेबाजी आदि घटनाओं में पुलिस को मदद मिलेगी। वहीं अपराध पर अंकुश लगेगा। सभी कैमरे हाईरेजुलेशन, नाइटविजन, मल्टीफंक्शन के अलावा लोगों की बातचीत भी रिकार्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। इसके लगने से आए दिन होने वाली छिटपुट घटनाओं पर अंकुश लगेगा। नगर के अधिकांश जगह कैमरे से लैस होंगे। - श्वेता जायसवाल पालिकाध्यक्ष, गौरा-बरहज
इंसेट में-
इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैमरे
बरहज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें