फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुकेश का शव पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार

Tue, 27 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो मुकेश नाथ त्रिपाठीफोटो- श्रोत परिजन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन







शनिवार की देर रात अहमदाबाद में वाहन की चपेट में आने से हुई मौत



लार थाना क्षेत्र के नदौली का रहने वाला था युवक



संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के एक युवक की शनिवार की देर रात कंपनी से लौटते समय अहमदाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की देर रात शव पोस्टमार्टम के बाद नदौली लाया गया तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
लार थाना क्षेत्र के नदौली निवासी मुकेश नाथ त्रिपाठी (30) पुत्र राधामोहन त्रिपाठी अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करते थे। उनके साथ पत्नी सुरभि त्रिपाठी रहती थीं। शनिवार की देर रात कंपनी से छुट्टी के बाद कमरे पर आ रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस ने पत्नी को फोन कर दी।
विज्ञापन

पति की मौत की सूचना पर पहुंचीं पत्नी सुरभि दहाड़ें मार कर रोने लगीं। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सोमवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव नदौली लाया गया तो परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मुकेश दो भाइयों में छोटे थे। उनसे बड़े भाई राकेश त्रिपाठी हैं। बेटे की मौत से मां अमला देवी व भाभी बदहवास हैं। पिता राधामोहन त्रिपाठी बड़े भाई राकेश त्रिपाठी का रो-रोकर बुरा हाल है।



भोजन बनाकर इंतजार कर रही थीं सुरभि, मिली पति की मौत की खबर



सलेमपुर। मुकेश त्रिपाठी ने घटना से पहले शाम को छह बजे के करीब पत्नी सुरभि त्रिपाठी को फोन कर हाल जाना। इसके बाद मन पसंदीदा भोजन बनाने की बात कहकर जल्दी कमरे पर लौटने की बात कहकर फोन रख दिया। सुरभि भोजन बनाकर पति का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच मोबाइल की घंटी बजी। फोन करने वाले पुलिसकर्मी ने मुकेश की मौत की मनहूस खबर दी। यह सुनते ही बदहवास होकर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर दौड़े पड़ोस के लोगों ने किसी तरह संभाला।



दुनिया में आने से पहले ही उठ गया मासूम के सिर से पिता का साया



सलेमपुर। मुकेश त्रिपाठी की शादी मैरवां के मठिया निवासी सुरभि त्रिपाठी से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, सुरभि छह माह की गर्भवती हैं।मुकेश मासूम के आने को लेकर काफी उत्साहित थे। परिवार में खुशियों का माहौल था। पर क्या पता आने वाले मासूम के सिर से पहले ही पिता का साया उठ जाएगा। घटना के बाद से दरवाजे पर मौजूद लोग नियति को कोस रहे थे।
विज्ञापन






होली में दोस्तों से मिलने की इच्छा रह गई अधूरी



सलेमपुर। मुकेश काफी मिलनसार थे। उनके व्यवहार के दोस्त कायल थे। जब भी गांव आते थे। सभी से घर जाकर मिलते थे। दोस्त धीरज त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही बात हुई थी। होली में गांव आने और सभी दोस्तों से मिलने की इच्छा जताई थी। पर क्या पता यह इच्छा ही अधूरी रह जाएगी। यह कहते हुए फफक पड़े। वहीं, उनके अन्य दोस्तों के चेहरे पर भी उनके खोने का गम झलक रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें