फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने से पहले एमआर ने लगाया मौत को गले

विज्ञापन
मृतक उज्जवल कुमार शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
विदेश जाने से पहले एमआर ने लगाया मौत को गले
विज्ञापन

बिहार के अरवल जिले का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की न्यू कॉलोनी में रविवार की रात में एक एमआर ने फंदे से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को मौत की जानकारी होने के बाद रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया था।
बिहार के अरवल जनपद निवासी कुर्था थाना के बहवलपुर गांव निवासी उज्जवल कुमार शर्मा (26) पुत्र रामविनय शर्मा न्यू कॉलोनी में करीब डेढ़ साल से किराए के मकान में रहकर एमआर का काम करते थे। किसी बात को लेकर परिजन उन्हें रात में मोबाइल फोन पर समझा रहे थे, लेकिन उनकी बहस हो गई।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। उसके बाद उनके एक साथी को फोन कर इसकी सूचना दी। कमरे पर पहुंचे साथी ने एमआर ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। मकान मालिक की मदद से फाटक को तोड़कर देखा तो पंखे पर गमछे के सहारे लगे फंदे पर उज्ज्वल लटका था। उनकी मां का देहांत करीब 16 साल पहले हो चुका है। उज्जवल का एक वर्ष का एक पुत्र भोला है, वहीं, पत्नी अन्नू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन

आज जाना था थाइलैंड
देवरिया। उज्ज्वल के साथियों ने बताया कि उनकी मंगलवार को थाइलैंड की विदेश यात्रा थी। इसकी वह कई दिनों से तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन अचानक क्या हो गया, किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें