बघौचघाट। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा खेल मैदान में चल रहे स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया फुटबॉल प्रतियोगिता पथरदेवा के महिला फुटबॉल के फाइनल में रविवार को एमपीआईसी की टीम ने ट्राइबेकर में सिवान को 4-2 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी और मदर टेरेसा सिवान की टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान कोई टीम गोल नहीं कर सकी। निर्णायक मंडल ने ट्राइब्रेकर के जरिए फाइनल का निर्णय किया। ट्राइब्रेकर में एमपीआईसी की टीम ने 4-2 से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि जोया खान ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 11 हजार नगद और उप विजेता टीम को दस हजार नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयशा खातून को सम्मानित किया गया। संवाद